नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई के 100 वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया नया डूडल

  • नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई के 100 वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Friday, May 11, 2018-10:25 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनैशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने फेमस डांसर मृणालिनी साराभाई के 100वें जन्मदिन को मनाते हुए नया डूडल बनाया है। मृणालिनी साराभाई का जन्म 11 मई सन 1918 को केरल में हुआ था। मृणालिनी साराभाई ने 1949 में पेरिस में डांस किया। फिर इसके बाद से उन्हें डांस करने के लिए दुनियाभर से बुलावा आने लगा। क्लासिकल डांस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का श्रेय मृणालिनी साराभाई को ही जाता है। 

 

मृणालिनी साराभाई ने डांस सीखने के बाद अपने पति विक्रम साराभाई के साथ 1949 में दर्पण अकादमी की स्थापना की। आज के दिन बनाए गए गूगल डूडल की बात करें तो इसे सुदीप्ति टकर ने बनाया है। इस डूडल मृणालिनी साराभाई डांस परफॉर्म और आगे की ओर छतरी के साथ दिखाया गया है।

 

इसके अलावा गूगल ने एक पोस्ट में डूडल के बारे में लिखा, 'आज के डूडल में भारतीय क्लासिकल डांसर मृणालिनी साराभाई को याद किया जा रहा है, जिन्होंने कम उम्र में ही अपनी टेक्नीक, ऊर्जा और मजबूती के दम पर भरतनाट्यम की साउथ इंडियन क्लासिकल डांस फॉर्म और कत्थकली की क्लासिकल डांस ड्रामा की ट्रेनिंग ली।' मृणालिनी साराभाई केरल में जन्म लेने के बाद स्विट्जरलैंड चलीं गईं जहां उन्होंने डांस की शुरुआती शिक्षा ली। 

 

उन्होंने अपनी पढाई रबींद्रनाथ टैगोर की देखरेख में की। मृणालिनी को 1965 में पद्मा श्री और 1992 में पद्मा भूषण से सम्मानित किया गया। उन्हें 1994 में नई दिल्ली में संगीत नाटक अकैडमी से सम्मानित भी किया गया था और वह केरल सरकार, निशगंधी पुरस्कारम से राज्य के वार्षिक पुरस्कार की पहली प्राप्तकर्ता थी, जिसे 2013 में उन्हें प्रस्तुत किया गया था। उनका देहांत 97 वर्ष की उम्र में जनवरी 2016 में हुआ।


Latest News