गूगल ने नया डूडल बनाकर कुप्पली वेंकटप्पा पुट्टप्पा को दी श्रद्धांजलि

  • गूगल ने नया डूडल बनाकर कुप्पली वेंकटप्पा पुट्टप्पा को दी श्रद्धांजलि
You Are HereGadgets
Friday, December 29, 2017-3:17 PM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने Kuppali Venkatappa Puttappa’s के 113वें जन्मदिन पर नया डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। गद्य और पद्य दोनों ही विधाओं में अपनी लेखनी चलाने वाले कवि कुवेंपू का पूरा नाम कुप्पली वेंकटप्पा पुटप्पा था। लेकिन साहित्य जगत में इन्हें प्रसिद्धि कुवेंपू के नाम से ही मिली। 

 

कुवेंपू का जन्म 29 दिसंबर, 1904 में मैसूर के कोप्पा तालुक में हुआ था। उन्होंने कन्नड़ भाषा में कविता, कहानियां, उपन्यास और आलोचना का सृजन किया। वे पहले कन्नड लेखक थे जिन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यही नहीं, एक्टर-डायरेक्टर गिरीश कर्नाड उन पर फिल्म भी बना चुके हैं।

 

कुवेंपू को रामायण को नए सिरे से व्याख्यायित करने के लिए खास तौर से जाना जाता है। उन्होंने अपनी किताब ‘श्री रामायण दर्शनम’ में रामायण को आधुनिक नजरिये से पेश किया, जिसे काफी पसंद भी किया गया था। उन्हें 1988 में पद्मविभूषण से नवाजा गया था। उन्होंने कर्नाटक राज्य गीत जय भारत... की रचना की थी।

 

फिल्मों की बात करें तो गिरीश कर्नाड ने कन्नड़ में उनपर एक फिल्म बनाई थी। गिरीश कर्नाड ने 1999 में ‘कनरू हेग्गाडिथी’ फिल्म बनाई थी जो कुवेंपू के नॉवेल ‘कनरू सुबम्मा हेग्गाडिथी’ पर आधारित थी।


Latest News