Cornelia Sorabji के 151वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया नया डूडल

  • Cornelia Sorabji के 151वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Wednesday, November 15, 2017-11:31 AM

जालंधरः अमरीकी टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने आज Cornelia Sorabji के 151वें जन्मदिन पर नया डूडल बनाया है। Cornelia Sorabji भारत और ब्रिटेन में वकालत की प्रेक्टिस करने वाली पहली महिला थीं, जिसके नाम पर कई काम करने का रिकॉर्ड शामिल है। इसके अलावा मुंबई विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होने वाली पहली महिला भी Cornelia ही थीं। इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाला पहला छात्र बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

 

 Cornelia का जन्म ब्रिटिश इंडिया में मुंबई प्रेसीडेंसी के नासिक में 15 नवंबर साल 1866 में हुआ था। Cornelia न सिर्फ पहली भारतीय एडवोकेट महिला थीं। बल्कि बॉम्बे यूनिवर्सिटी से पहली महिला ग्रेजुएट भी थीं। उन्होनें साल 1889 में Cornelia ने Oxford University से लॉ कंप्लीट की। वहीं, लॉ कंप्लीट करने के बाद Cornelia साल 1894 में भारत वापस आ गई। Cornelia Sorabji एक एेसी पहली महिला थी, जिन्होने इंडिया और ब्रिटेन दोनों जगह Law की पढाई की। इसके बाद Cornelia साल 1929 में Retirement लेने के बाद London में ही सेटल हो गई थी। इसकी  मृत्यु 87 साल की उम्र 6 जुलाई 1954 को लंदन में हुई। 
 


Latest News