गूगल ने देश के सम्मान में आज बनाया नया डूडल

  • गूगल ने देश के सम्मान में आज बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Friday, January 26, 2018-11:24 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने आज देश के सम्मान में एक खास तरह का डूडल बनाया है, जो गणतंत्र दिवस को समर्पित है। इस डूडल में नीले और कई सारे रंगों के जरिए डूडल में भारत की सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया है। इस डूडल में आपको हाथी, ऊंट के अलावा महिला और पुरुष भी दिखेंगे जो बांसुरी, ढफली और दुंदुभी बजा रहे हैं। 

 

गूगल ने एक पोस्ट में लिखा, 'गणतंत्र दिवस के मौके पर बनाए गए इस खास डूडल में दिखाई दे रही ज्यामितीय आकृतियां विभिन्न राज्यों के पारंपरिक रंगों से प्रेरित हैं। इसमें आगे की ओर पूरे देश के अनोखे यूनीक क्राफ्ट्स, संगीत और पारंपरिक प्रथाओं के प्रतीक को दर्शाया गया है। आप इस डूडल में एक आदमी को प्राचीन संगीत वाद्ययंत्र स्रिंगा बजाते देख सकते हैं। साथ ही इस पर परंपरागत कठपुतलियां और कताई पहिया भी नजर आ रहा है जो भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। आज का डूडल असम के बिहू नृत्य को दर्शाता है। 


Latest News