इस लोकप्रिय फ्रेेंच सिनेमा डायरेक्‍टर की याद में गूगल ने बनाया पहला 360 डिग्री डूडल

  • इस लोकप्रिय फ्रेेंच सिनेमा डायरेक्‍टर की याद में गूगल ने बनाया पहला 360 डिग्री डूडल
You Are HereGadgets
Thursday, May 3, 2018-10:09 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने आज फ्रेंच स‍िनेमा के जाने माने डायरेक्‍टर Georges Méliès की याद में पहला 360 डिग्री डूडल बनाया है। आज उनकी फ‍िल्‍म The Conquest of the Pole के प्रीम‍ियर को 106 साल पूरे हुए हैं। इस मौके को गूगल ने खास तरीके से सेल‍िब्रेट क‍िया है। Georges Méliès को स‍िनेमा में VR Effects की शुरुआत करने और तकनीक‍ि के नए प्रयोग करने के ल‍िए जाना जाता है। यही वजह है क‍ि गूगल ने पहली बार VR डूडल तैयार क‍िया है। 

 

 

Georges Méliè का जीवनः

8 द‍िसंबर 1861 को पेर‍िस में पैदा हुए Georges Méliès स‍िनेमा जगत में 1896 से सक्र‍िय हुए थे। उनकी अंत‍िम फ‍िल्‍म 1912 में आई थी। इस अंतराल में उन्‍होंने तकरीबन 520 फ‍िल्‍में बनाई थीं। Méliès ने अपनी फिल्मों में स्पेशल एफेक्ट, जैसे सब्सटीट्यूशन सप्लाइस, मल्टीपल एक्पोजर, टाइम लैप्स फोटोग्राफी और हैंड-पेंटेड कलर का काफी इस्तेमाल किया था। वे स्टोरबोर्ड का इस्तेमाल करने वाले भी कुछ शुरुआती फोटोग्राफर्स में से एक थे।

 

बेहतरीन फिल्मों में से एक थी 'अ ट्रिप टू द मून'

 

उनकी साल 1902 में डायरेक्टेड फिल्म 'अ ट्रिप टू द मून' अपने जमाने की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म के एक सीन जिसमें स्पेस कैप्सूल चांद में जा भिड़ता है, वो आज कर सिनेमा के सबसे आइकॉनिक सीन में से एक है। इसके अलावा उनकी फिल्म 'द इम्पॉसिबल वॉयऐज' भी साइंस फिक्शन की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है।

 

निधनः 

कई यादगार फिल्में बनाने वाले Méliès का 21 जनवरी, 1938 को निधन हो गया था।


Latest News