भारत में गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की बिक्री हुई शुरू

  • भारत में गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की बिक्री हुई शुरू
You Are HereGadgets
Wednesday, November 15, 2017-12:45 PM

जालंधरः दुनिया भर में सबसे प्रसिद्ध सर्च इंजन गूगल पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन अाज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। गूगल का यह नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। फोन चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने पहले ही Google Pixel 2 XL को रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, पूर्विका, संगीता मोबाइल्स, विजय सेल्स और अन्य रिटेल स्टोर में बुधवार से ही उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। बता दें कि गूगल पिक्सल 2 नवंबर महीने की शुरुआत से ही भारत में उपलब्ध रहा है।

 

Google Pixel 2 XL की कीमतः

गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की भारत में कीमत 73,000 रुपए से शुरू होती है। इस दाम में ग्राहक 64 जीबी वेरिएंट खरीद पाएंगे। वहीं, 128 जीबी वेरिएंट को 82,000 रुपए में बेचा जाएगा।  

 

गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के फीचर्सः

  बैटरी  3520mAh
 स्क्रीन   6 इंच 2880 x 1440 पिक्सल्स 
 साइज़    6.2 x 3.0 x 0.3 इंच
 वजन   175 ग्राम
 रियर कैमरा  12.2 मेगापिक्सल 
 फ्रंट कैमरा  8 मेगापिक्सल

 

 


Latest News