वर्चुअल गेमिंग की दुनिया में तहलका मचाने अा रही है यह नई गेम

  • वर्चुअल गेमिंग की दुनिया में तहलका मचाने अा रही है यह नई गेम
You Are HereGadgets
Saturday, November 11, 2017-2:42 PM

जालंधर- अमरीका की गेमिंग कंपनी निएंटिक (Niantic) ने कहा कि वो जल्द लोगों के लिए हेरी पॉटर फिल्म से प्रेरित एक मोबाइल गेम बना रही है। इस नए गेम का नाम Harry Potter: Wizards Unite होगा। कंपनी ने कहा कि ये गेम पोकीमॉन गो के शानदर ग्राफिक्स और बेहतरीन रिएलिटी लुक से एक कदम और आगे होगा।हालांकि कंपनी ने इस गेम की ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि यह गेम लोगों को अपने आस-पास की जगह एक्सप्लोर करने का और दुश्मनों से लड़ने का अनोखा एक्सपीरियंस देगा।


इस गेम को बनाने के लिए कंपनी वॉर्नर ब्रदर्स और WB Games के साथ काम कर रही है। इसके लिए उसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा जो पोकीमॉन गेम में यूज हुई थी।

 

गेमिंग एक्सपर्ट्स की राय

वर्चुअल गेमिंग के कुछ जानकारों का कहना है कि जिस तरह पोकीमॉन गो लोगों के लिए खतरनाक साबित हुआ थी उसी तरह हैरी पॉटर का ये गेम भी लोगों की जान के लिए खतरा बन सकता है।इसके अलावा शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि इस तरह के गेम्स से लोगों के अंदर गुस्से और रोष की भावना बढ़ जाती है। 
 


Latest News