भारत में लॉन्च हुआ दो स्क्रीन्स वाला HP का नया गेमिंग लैपटॉप

  • भारत में लॉन्च हुआ दो स्क्रीन्स वाला HP का नया गेमिंग लैपटॉप
You Are HereGadgets
Sunday, June 30, 2019-10:44 AM

गैजेट डैस्क : अमरीकी टैक्नोलॉजी कम्पनी HP ने भारतीय बाजार में अपने नए पावरफुल गेमिंग लैपटॉप OMEN X 2S को लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें दो स्क्रीन्स को लगाया गया है। आपको बता दें कि लैपटॉप की दूसरी स्क्रीन स्मार्टफोन की तरह ही काम करने की अनुमति देती है। उदाहरण के लिए आप गेम खेलते समय इस सेकंड्री डिस्प्ले को मैसेजिंग और ब्राउजिंग के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं। 

HP OMEN X 2S लैपटॉप के स्पैसिफिकेशन्स

  • इस लैपटॉप में 15.6-इंच की डिस्प्ले दी गई है जो Full HD व 4K पैनल की ऑप्शन के साथ आती है। 
  • वहीं इसकी सकंड्री डिस्प्ले 6-इंच की है जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080 पिक्सल्स का है।
  • इस लैपटॉप में 9वीं जनरेशन Intel Core i9 प्रोसेसर दिया गया है। 
  • 32GB तक रैम की सपोर्ट इसमें मिलती है वहीं 2TB तक की PCIe NVMe SSD स्टोरेज इसमें दी गई है। 
  • ग्राफिक कार्ड की बात की जाए तो इसे NVIDIA GeForce RTX 2070 या RTX 2080 ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। जो 8GB तक की GDDR6 मैमोरी के साथ आता है। 
  • OMEN X 2S लैपटॉप मोटाई में सिर्फ 20mm पतला है और इसका वजन महज 2.35 किलोग्राम है। 

कीमत 

इस लैपटॉप की कीमत 209,900 रुपए रखी गई है। OMEN X 2S लैपटॉप को 1 जुलाई से HP की वेबसाइट और अन्य रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा।


Edited by:Hitesh

Latest News