भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार: रिपोर्ट

  • भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार: रिपोर्ट
You Are HereGadgets
Friday, October 27, 2017-8:32 PM

जालंधर- भारत ने 4G सेवाओं के विस्तार और सस्ते स्मार्टफोंस के कारण US को पीछे छोड़ते हुए अपने आपको दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बना लिया है। नई रिपोर्ट जो Canalys के माध्यम से सामने आई है उससे यह जानकारी सामने अाई है। वहीं माना जा रहा है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही भारत चीन को भी पीछे छोड़कर पहले स्थान पर पहुंच जाएगा।

 

Canalys research के विश्लेषक Ishan Dutt ने कहा है कि, “भारत की मार्केट क्षमता के बारे में संदेह इस परिणाम से स्पष्ट रूप से दूर हो गया है। देश में नए वेंडर्स के निरंतर आने से, भारत में अब तक लगभग 100 मोबाइल ब्रांड सोल्ड होने लगे हैं।” 


बता दें कि आंकड़ों के पता चला है कि 2017 की दूसरी तिमाही में एक बड़े झटके के बाद, भारत ने तीसरी तिमाही में अपने आपको शाबित किया है और इस तिमाही में लगभग 23% की शिपमेंट में बढ़ोत्तरी हासिल करके तीसरी तिमाही में ही 40 मिलियन यूनिट्स तक पहुँच गया है। 


Latest News