अब चांद पर उतरेगा भारत में बनाया गया यह रोबोट

  • अब चांद पर उतरेगा भारत में बनाया गया यह रोबोट
You Are HereGadgets
Monday, November 13, 2017-4:41 PM

जालंधर- दुनिया के कई देश चांद पर अपने रोवर रोबोट यानी रोबोटिक एक्सप्लोरर को भेजने की तैयारी कर रहे हैं जिससे वहां का अध्यन किया जा सके। वहीं अब भारतीय कंपनी टीम इंडस चांद पर अपना रोवर भेजेगी। इस छोटे और पावरफुल रोवर का नाम ‘एक छोटी सी आशा’ (ECA) रखा गया है। इसे इसरो के पीएसएलवी की मदद से 28 दिसंबर को लांच किया जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि यह दुनिया का सबसे हल्का रोवर है जो चांद की सतह पर पहुंचेगा।

 

PunjabKesari

ECA रोवर के बारे में कंपनी ने बताया कि, ‘यह 4 व्हील ड्राइव रोवर है और इसके हर टायर को अलग अलग कंट्रोल किया जा सकता है। इसके सामने दो हाई डेफिनिशन कैमरे लगे हैं जो 4 MP के हैं। ये दोनों कैमरे हमारी आखों की तरह काम करते हैं।


इसके अलावा इस रोवर में सोलर पैनल लगे हैं जिससे इसमें दी गई लिथियम आयन बैटरी चार्ज होती है और इससे रोवर में लगे मोटर, कैमरा और प्रोसेसर चलते हैं।गौरतलब है कि यह ईका रोवर चांद पर 1 लूनर डे यानी 14 अर्थ डे तक चलेगा।

 

PunjabKesari

एेसे पहुचेगा चांद पर

पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 4,00,000 किमी है। इसरो का PSLV एक बार से 800 किलोमीटर ऊपर छोड़ेगा इसके बाद बचे हुए 4 लाख किलोमीटर की दूरी स्पेसक्राफ्ट खुद तय करेगा। इसे पीएसएलवी 40 अंतरिक्ष में भेजना होगा और यही चांद पर जाएगा।
 

PunjabKesari
ऐसे करेगा काम

4 डीसी मोटर और सौर ऊर्जा से चलने वाला ये रोवर 2 फुट प्रति मीटर की रफ्तार से चांद पर चलेगा, उसे 500 मीटर चलना पड़ेगा। तभी पृथ्वी पर तस्वीरें और वीडियो आएगी। 15 मिनट के अंदर ही ये चांद पर उतर जाएगा।


Latest News