दुनिया के टॉप 100 फास्टैस्ट सुपर कंप्यूटर्स में शामिल हुआ भारत का नाम

  • दुनिया के टॉप 100 फास्टैस्ट सुपर कंप्यूटर्स में शामिल हुआ भारत का नाम
You Are HereGadgets
Wednesday, June 27, 2018-4:15 PM

- 39वें स्थान पर रहा भारत का प्रत्युष 

जालंधर : मौसम की भविष्यवाणी करने के लिए तैयार किए गए दो फास्टैस्ट सुपर कंप्यूटर्स ने भारत का नाम दुनिया भर के टॉप 100 देशों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। इस लिस्ट में भारत के दो सुपर कम्प्यूटर्स प्रत्युष और मिहिर को शामिल किया गया है। इनमें से 4.0 पैटाफ्लॉप की प्रोसेसिंग स्पीड देने वाले प्रत्युष हाई परफोर्मेंस सुपरकम्पयूटर को पुणे के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटरोलॉजी में लगाया गया है जिसने टॉप 500 की लिस्ट में 39वें स्थान पर जगह बनाई है। वहीं मिहिर की प्रोसैसिंग स्पीड 2.8 पैटाफ्लोप की है जिसने इस लिस्ट में 66वां रैंक हासिल किया है। इसे नोयडा में स्थित नैशनल सैंटर फॉर मीडियम रेंज वैदर फोरकास्ट (NCMRWF) सैंटर में लगाया गया है। आपको बता दें कि इन दोनों सुपरकम्पयूटर्स को यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस ने 438.9 करोड़ रुपए लागत के साथ जनवरी के महीने में इंस्टाल किया था। 

 

कम्बाइन्ड कर दुनिया भर में चौथे नम्बर पर भारत

इंडिया मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस ने दावा किया है कि उनके HPC सिस्टम से इन्हें कम्बाइन्ड करने के बाद मैक्सिमम कपैसिटी 8.0 पैटाफ्लोप्स की बनती है जिससे भारत दुनिया भर में मौसम / जलवायु से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए जापान, यूनाइटिड किंगडम और अमरीका के बाद चौथे नम्बर पर आता है। प्रत्युश पहली मल्टी पेटाफ्लॉप कंप्यूटिंग डिवाइस है जिसने 2017 के 227वें रैंक से भारत को अन्डर 50 में ला दिया है। 

PunjabKesari

 

क्या है HPC सिस्टम

HPC सिस्टम मानसून, चक्रवात और भूकंप का पूर्वानुमान लगाने में मदद करता है। इसके अलावा वायु गुणवत्ता, बिजली, गर्म, ठंडी लहरें और बाढ़ व सूखे का पता लगा कर रिजल्ट्स की सटीकता में भी इजाफा करता है।

 

पिछले 12 वर्षों से टॉप पर अमरीका 

अन्य सुपर कम्पयूटर्स की टॉप 500 रैंकिंग में अमरीका पिछवे 12 वर्षों से टॉप पोजीशन पर रहा है और इस बार भी नए समिट सुपर कंप्यूटर से इसने पहली नम्बर को प्राप्त किया है जो 122.3 पैटाफ्लोप्स की परफोर्मेंस देता है। 


Edited by:Hitesh

Latest News