Friday, September 22, 2017-2:24 PM
जालंधरः भारत की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपने Aqua Lions 2 को भारत में लांच कर दिया है। इसकी कीमत 4,599 रुपए रखी गई है। इस स्मार्टफोन को शैंपेन गोल्ड और ब्लैक कलर में उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन सिलेक्टेड रिटेल स्टोर में उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि इसके अलावा, फोन को एक डाटाबैक एप के साथ पेश किया गया है, जो कि हर महीने यूजर्स को 500एमबी तक फ्री डाटा प्रदान करने का दावा करता है।
Aqua Lions 2 के फीचर्सः
डिस्प्ले |
5 इंच (854x 480 पिक्सल रेजोल्यूशन) |
प्रोसैसर |
32-बीट क्वाड-कोर प्रोसेसर |
रैम |
1GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
8GB |
एक्पैन्डेब्ल स्टोरेज |
माइक्रो एसडी कार्ड से 64जीबी |
रियर कैमरा |
5MP |
फ्रंट कैमरा |
5MP |
बैटरी |
2,400mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 7.0 नॉगट |
कनैक्टिविटी |
4G VoLTE, WiFi 802.11b/g/n, ब्लूटुथ 4.0, GPS और 3.5 एमएम हेडफोन जैक |