iOS यूजर्स खेल सकते हैं सुपर मारियो रन

  • iOS यूजर्स खेल सकते हैं सुपर मारियो रन
You Are HereGadgets
Monday, July 10, 2017-5:34 PM

जालंधर : सुपर मारियो रन को 15 दिसम्बर से पहले नहीं लांच किया जाएगा लेकिन अगर आप इस गेम को अभी खेलना चाहते हैं तो ऐसा हो सकता है। यदि आपके पास आईफोन है तो एप स्टोर में जाकर इसे खेल सकते हैं। सुपर मारियो रन केवल आई.ओ.एस. डिवाइसिस के लिए उपलब्ध है। हालांकि अभी यह डैमो वर्जन के रूप में उपलब्ध है। 

डैमो वर्जन में 3 में से एक मोड जिसका नाम वर्ल्ड टूर है, को लांच से पहले खेल सकते हैं। इस मोड में 3 लेवल्स की पेशकश की गई है। उल्लेखनीय है कि सुपर मारियो रन एक साइड स्क्रोलिंग, आॅटो रनर प्लेटफार्म आधारित वीडियो गेम है जिसे नाइटेंडो द्वारा बनाया गया है। यह गेम एंड्राॅयड और आई.ओ.एस. डिवाइसिस के लिए उपलब्ध होगी। जहां 15 दिसम्बर को आई.ओ.एस. डिवाइसिस के लिए इस एप को लांच किया जाएगा, वहीं वर्ष 2017 में एंड्राॅयड प्लेटफार्म पर उतारा जाएगा। 


Latest News