Jio का नया धमाका, यूजर्स को दो महीने फ्री मिलेगा पोस्टपेड प्लान

  • Jio का नया धमाका, यूजर्स को दो महीने फ्री मिलेगा पोस्टपेड प्लान
You Are HereGadgets
Saturday, August 18, 2018-1:42 PM

जालंधर- अपने किफायती प्लान्स के कारण टेलीकॉम मार्केट में हलचल मचाने वाली कंपनी रिलायंस जियो ने ICICI बैंक के साथ साझेदारी की है जिसमें यूजर्स को दो महीने के लिए मुफ्त में पोस्टपेड की सर्विस दी जा रही है। ऑफर के अनुसार रिलायंस जियो पोस्टपेड यूजर्स को 7वां पोस्टपेड बिल रेंटल डिस्काउंट के साथ मिलेगा जिसमें कैशबैक की सुविधा दी जाएगी। बता दें कि फिलहाल ये ऑफर सिर्फ ICICI क्रेडिट कार्ड पर ही उपलब्ध है।

PunjabKesariएेसे मिलेगा लाभ

इसके बाद यूजर्स को 11 पोस्टपेड बिल भरने के बाद कैशबैक दिया जाएगा जो पोस्टपेड बिल रेंटल के बराबर होगा। इसका मतलब है कि यूजर्स को इस कैशबैक और डिस्काउंट के लिए 12 महीने को इंतजार करना होगा। इस तरह आपको दो महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।

PunjabKesariएेसे करें एक्टिवेट

आपको सबसे पहले ICICI क्रेडिट कार्ड से ऑटो पे सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद रिलायंस जियो हर महीने आपके ICICI क्रेडिट कार्ड से बिल रेंटल अमाउंट को ऑटोमेटिक डिडक्ट करेगा। यूजर्स को माय जियो एप में जियोपे ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा। 

PunjabKesari
इसके बाद यूजर्स को पहले ऑप्शन जियोऑटोपे को चुनना होगा और उसके बाद पेंमेंट ऑप्शन में क्रेडिट कार्ड को सिलेक्ट करना होगा। वहीं यूजर्स को इस ऑफर का लाभ लेने के लिए हर महीने कम से कम 199 रुपए का मंथली प्लान लेना होगा। बता दें कि इस समय मार्केट में जियो को टक्कर और यूजर्स को अपनी और अाकर्षित करने के लिए कंपनियां नए- नए प्लान्स को लांच कर रही हैं। एेसे में देखना होगा कि नए अॉफर को बाकी कंपनियां कैसे टक्कर दे पाती हैं। 

 


 


Edited by:Jeevan

Latest News