LG ने अलग-अलग स्क्रीन साइज में उपलब्ध किया बेहतरीन लैपटॉप

  • LG ने अलग-अलग स्क्रीन साइज में उपलब्ध किया बेहतरीन लैपटॉप
You Are HereGadgets
Monday, July 10, 2017-6:49 PM

जालंधर : दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी LG ने CES 2017 में नए ग्राम लैपटॉप (Gram laptop) को पेश किया था। LG ने इस हल्के 1.04 किलोग्राम वजनी लैपटॉप को आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कर दिया है। फिलहाल इस लैपटॉप के 13.3 इंच व 16.6 इंच साइज के मॉडल ही बिक्री के लिए उपलब्ध किए जाएंगे। इस लैपटॉप की कीमत इसमें दी गई स्पेसिफिकेशन्स पर निर्भर करती है। 

इस लैपटॉप के कोर आई 5 प्रोसैसर, 8 जी.बी रैम व 256 जी.बी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1,000 (करीब 66,638 रुपए) रखी गई हैं। इन्हीं फीचर्स के साथ इस लैपटॉप मॉडल का टचस्क्रीन वेरिएंट भी उपलब्ध किया जाएगा, लेकिन यह $200 (करीब 13,327 रुपए) महंगा होगा। इसके अलावा इस लैपटॉप के 15.6 इंच वेरिएंट में कोर आई7 प्रोसेसर, 16 जी.बी रैम व 512 जी.बी सॉलिड स्टेट ड्राइव दी गई है। इसकी कीमत $1,700 (लगभग 1,13,285 रुपए) है और इसका 8 जी.बी रैम वाला वेरिएंट $1,000 (लगभग 66,638 रुपए) में मिलेगा। LG हर तरह के वर्ग को टारगेट करना चाहती है इसलिए कंपनी ने इन ऑप्शन्स के साथ नए ग्राम लैपटॉप को उपलब्ध किया है। 


Latest News