Wednesday, July 7, 2021-2:20 PM
गैजेट डेस्क: लॉजिटेक ने अपने नए स्लिम वायरलेस कीबोर्ड और माउस के कॉम्बो पैक को भारत में लॉन्च कर दिया है। Logitech MK470 को कंपनी दो कलर ऑप्शन्स (ग्रेफाइट और ऑफ व्हाइट) में लेकर आई है और इसकी कीमत 4,995 रुपए रखी गई है। कंपनी इसके माउस में दी जा रही बैटरी पर 18 महीने की और कीबोर्ड के लिए 36 महीने की वारंटी दे रही है।
इस कीबोर्ड में 12 फंक्शन कीज मिलती हैं, हालांकि एरो कीज एक अलग लोकेशन पर दी गई हैं। कीबोर्ड का कुल वजन 558 ग्राम है। माउस में हाई प्रिजिशन ऑप्टिकल ट्रैकिंग और 1,000dpi का सेंसर मिलता है। इस माउस में तीन बटन और एक स्क्रॉलर दिया गया है। माउस में AA बैटरी का इस्तेमाल होता है। इस माउस का वजन 100 ग्राम है। Logitech MK470 का इस्तेमाल विंडोज़ 10, 8, 7 और इसके पहले के ओएस में भी किया जा सकता है।
Edited by:Hitesh