भारत में रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन के लिए जारी हुअा MIUI 9.5

  • भारत में रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन के लिए जारी हुअा MIUI 9.5
You Are HereGadgets
Sunday, April 1, 2018-3:38 PM

जालंधर- चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाअोमी ने इस महीने की शुरुअात में अपने रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन के लिए MIUI 9.5 अपडेट को जारी किया है। वहीं अब कंपनी ने भारत के लिए अपने रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन के लिए MIUI 9.5 अपडेट को जारी कर दिया है। यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट भारत में v9.5.3.0.NEGMIFA के रूप में उपलब्ध है।

 

वहीं कंपनी द्वारा जारी किए गए इस नए अपडेट का साइज 1.4GB है और स्मार्टफोन में इंस्ट्राल होने के बाद इसका साइज 2GB का हो जाता है। बताया जा रहा है कि नए अपडेट के बाद स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस में काफी सुधार अाएगा और कई नए फीचर्स भी शामिल होंगे।

 

बता दें कि MIUI 9.5 अपडेट एंड्रायड ओरियो पर अाधारित है और शाअोमी में Oreo अपडेट अाने के लिए MIUI 10 की प्रतिक्षा करनी होगी। 


Latest News