Thursday, May 21, 2020-4:00 PM
गैजेट डैस्क: मोटोरोला ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Moto G8 Power Lite को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे 5000mAh की बड़ी दमदार बैटरी के साथ लाया गया है वहीं इसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिप्ल रियर कैमरा सैटअप भी मिलता है। भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 29 मई को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर होगी। ग्राहक इसे आर्कटिक ब्लू और रॉयल ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे।
Moto G8 Power Lite के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
|
6.5 इंच की HD+, IPS
|
प्रोसैसर
|
मीडियाटेक हीलियो पी35
|
रैम
|
4 जीबी
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
64 जीबी
|
ऑपरेटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 10 पर आधारित UI (यूजर इंटरफेस)
|
ट्रिप्ल रियर कैमरा सैटअप
|
16MP (प्राइमरी लेंस) + 2MP (मैक्रो लैंस) + 2MP (डेप्श सेंसर)
|
फ्रंट कैमरा
|
8MP
|
बैटरी
|
5,000mAh
|
कनैक्टिविटी
|
4G, ब्लूटूथ 4.2, WiFi, GPS, माइक्रो USB, 3.5mm हेडफोन जैक
|
खास फीचर
|
10 वॉट फास्ट चार्जिंग
|
Edited by:Hitesh