Tuesday, February 12, 2019-1:37 PM
ऑटो डेस्क- वाहन निर्माता कंपनी BMW भारत में अपनी S1000 RR बाइक को लांच करने की योजना बना रही है। कंपनी ने ट्वीट से इस बात की पुष्टि की है। नई बाइक के डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट में हुआ है। इसमें नई फेयरिंग और ट्विन हेडलैम्प क्लस्टर दिए गए हैं। इसमें एलईडी हेडलैम्प और डेटाइम रनिंग लाइट्स हैं। इसके अलावा भी डिजाइन में कुछ अन्य बदलाव हुए हैं। वहीं यह बाइक काफी शार्प दिखती है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 20 से 22 लाख रुपए के आसपास हो सकती है।
फीचर्स
इसमें एबीएस, एबीएस प्रो, डाइनैमिक ट्रैक्शन कंट्रोल और वीली कंट्रोल समेत अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में लॉन्च कंट्रोल और पिट-लेन स्पीड लिमिटर भी है। इसमें चार राइडिंग मोड (रोड, रेन, डाइनैमिक और रेस) दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 6.5-इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, बाय-डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर और क्रूज कंट्रोल फीचर्स भी हैं।
इंजन
नई बीएमडब्ल्यू एस1000आरआर में 998cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 204 bhp का पावर और 83 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। पुराने मॉडल की तुलना में इसमें 8 bhp ज्यादा पावर है। यह नई बाइक पुराने मॉडल से करीब 10 किलोग्राम हल्की है। बाइक का वजन 197 किलोग्राम है।
Edited by:Jeevan