Monday, February 24, 2020-5:08 PM
ऑटो डैस्क: मारुति सुजुकी ने आखिरकार विटारा ब्रेजा के पेट्रोल वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 7.34 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है। डिजाइन की बात करें तो इसमें नई ग्रिल तथा दोनों किनारों पर प्रोजेक्टर LED हेडलैंप दिए गए हैं, जिसमें LED DRL's भी मौजूद हैं।
कीमत:
| Lxi |
Rs 7.34 Lakh |
| Vxi |
Rs 8.35 Lakh |
| Vxi AT |
Rs 9.75 Lakh |
| Zxi |
Rs 9.10 Lakh |
| Zxi AT |
Rs 10.50 Lakh |
| Zxi+ |
Rs 9.75 Lakh |
| Zxi+ AT |
Rs 11.15 Lakh |
| Zxi+ AT Dual Tone |
Rs 11.40 Lakh |
इंजन
नई मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा के इंजन की बात करें तो इसमें बीएस6 अनुसरित 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 105 बीएचपी की पॉवर व 138 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इस इंजन को 5 स्पीड मैन्युअल व 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ लाया गया है।
Edited by:Hitesh