Tuesday, May 10, 2022-12:31 PM
ऑटो डेस्क. टाटा मोटर्स की ईवी कारों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। कंपनी बहुत जल्द अपनी नई Tata Nexon EV Max लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस कार को 11 मई 2022 को लॉन्च कर सकती है। ग्राहकों में नई ईवी कार को लेकर उत्साह भरने के लिए टाटा मोटर्स ने इसका टीजर वीडियो रिलीज किया है। टीजर वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
टीजर वीडियो में हम देख सकते हैं कि Tata Nexon EV Max एक बार फुल चार्जिंग करने के बाद आसानी से मुंबई से पुणे तक जाकर वापस लौटने तक की दूरी तय कर सकेगी। इसी तरह बेंगलुरु से मैसूर, चेन्नई से पोंडीचेरी, दिल्ली से कुरुक्षेत्र, रांची से धनबाद और गांधीनगर से वडोदरा तक जाकर वापसी यात्रा कर सकती है।
रेंज
Tata Nexon EV Max एक बार फुल चार्जिंग पर 300 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। इस नई कार में 40kWh का बड़ा बैटरी पैक मिल सकता है। यह 6.6kW एसी चार्जर के साथ 134bhp का पीक पावर देगा। मौजूदा 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक की तुलना में, नई कार लगभग 9bhp ज्यादा पावरफुल होगी।
फीचर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, Tata Nexon EV Max एक्स्ट्रा फीचर्स के साथ लॉन्च होगी। रीजेनरेटिव ब्रेकिंग की तीव्रता को एडजस्ट करने के लिए चयन योग्य रीजेनरेशन मोड मिल सकते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक एसयूवी में एयर प्यूरीफायर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), वेंटिलेटेड सीट, क्रूज कंट्रोल और पार्क मोड मिल सकते हैं। हालांकि, इसके इंटीरियर लेआउट में कोई बदलाव नहीं होगा। Tata Nexon EV में नए डिजाइन किए गए 5-स्पोक अलॉय व्हील सहित कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे।
कीमत
Tata Nexon EV Max की एक्स-शोरूम कीमत 14.54 लाख रुपये से लेकर 17.15 लाख रुपये तक हो सकती है। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी।
Edited by:Parminder Kaur