iOS यूजर्स के लिए जारी हुअा नया अपडेट,  इन समस्याओं से मिलेगी निजात

  • iOS यूजर्स के लिए जारी हुअा नया अपडेट,  इन समस्याओं से मिलेगी निजात
You Are HereGadgets
Wednesday, April 25, 2018-1:01 PM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने अपने iPhones, iPads और iPod टच डिवाइस के लिए नए iOS 11.3.1 अपेडट को जारी कर दिया है। इस अपडेट के अाने के बाद बग फिक्स और परफॉर्मेंस को बेहतर किया जाएगा। एप्पल का यह नया अपडेट कई समस्याअों को ठीक करेगा। इस अपडेट का साइज 50MB का है। 

 

इसके अलावा अाप इस अपडेट को ओवर द एयर (OTA) के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। इस अपडेट के लिए अापको फोन की Settings > General > Software Update में जाकर इस अपडेट को चेक कर सकते हैं। साथ ही इस अपडेट से अाप अपने iOS डिवाइस को कंप्यूटर से कनेक्ट कर iTunes को ओपन कर चेक अपडेट पर टैप कर अपेडट के लिए चेक कर सकते हैं। 

 

जानकारी के लिए बता दें कि एप्पल iOS 11.4 अपडेट को डेवलपर और पब्लिक बीटा पर टेस्टिंग कर रहा है, जिसे जल्द ही रोल अाउट किया जाएगा। एप्पल के इस अपडेट में iCloud पर मैसेज और AirPlay 2 सपोर्ट शामिल होगा। वहीं, macOS 10.13.4 अपडेट की बात करें तो इसे MacBook Air, MacBook Pro और iMacs के लिए पेश किया गया है। 
 


Latest News