10 जनवरी को ISRO एक साथ करेगा 31 सैटलाइट लॉन्च

  • 10 जनवरी को ISRO एक साथ करेगा 31 सैटलाइट लॉन्च
You Are HereNational
Sunday, December 31, 2017-4:13 PM

जालंधर- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को घोषणा कि वह दस जनवरी को एक साथ 31 कृत्रिम उपग्रह अंतरिक्ष में भेजेगा। इसरो के एक अधिकारी ने कहा, दस जनवरी लांच की तारीख तय की गई है। इसमें मुख्य पेलोड भारत का सैटेलाइट कार्टोसैट-2 है। पीएसएलवी-सी40 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया जाएगा। इसके अलावा इस मिशन में 28 विदेशी नैनो सैटेलाइट के साथ भारत की कार्टोसैट-2, एक नैनो सैटेलाइट और एक माइक्रो सैटेलाइट लांच की जाएगी।

 

बता दें कि इसरो ने इससे पहले 15 फरवरी 2017 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन लॉन्चिंग सेंटर से एक साथ 104 उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था। जिसके साथ ही इसरो ने अपने द्वारा पहले बनाये गए 23 उपग्रहों को सफलतापूर्वक लांच करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इसरो द्वारा लांच किये गए उपग्रहों में भारत के 3, अमरीका की प्राइवेट फर्म्स के 96 सैटेलाइट्स शामिल थे। 


Latest News