Thursday, July 11, 2019-11:34 AM
गैजेट डैस्क : HMD ग्लोबल की स्वामित्व वाली कम्पनी नोकिया ने आखिरकार भारत में अपने 5 कैमरों वाले Nokia 9 PureView स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के रियर में 5 कैमरे व फ्रंट में सिंगल कैमरा लगा है। Nokia 9 PureView स्मार्टफोन को ग्राहक 49,999 रुपए कीमत में खरीद सकेंगे।
- लिमिटेड ऑफर के तहत कम्पनी की वेबसाइट से Nokia 9 PureView खरीदने वाले ग्राहकों को 5,000 रुपए का गिफ्ट कार्ड मिलेगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री 10 जुलाई से शुरू होगी वहीं इसे सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर 17 जुलाई से उपलब्ध किया जाएगा। ग्राहक इसे मिडनाइट ब्लू कलर में खरीद सकेंगे।
Nokia 9 PureView के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
5.99 इंच की क्वॉड HD+ POLED |
स्क्रीन रेसोलुशन |
1440x2960 पिक्सल्स |
रैम |
6GB |
इंटर्नल स्टोरेज |
128GB |
बैटरी |
3,320 mAh |
रियर कैमरा |
12MP के 3 मोनोक्रोम सेंसर, 12MP के 2 RGB सेंसर |
फ्रंट कैमरा |
20MP |
कनैक्टिविटी |
Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.0 और NFC |
खास फीचर |
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर |
Edited by:Hitesh