अब आंखों के इशारे से चला सकेंगे कंप्यूटर

  • अब आंखों के इशारे से चला सकेंगे कंप्यूटर
You Are HereGadgets
Thursday, August 3, 2017-7:05 PM

जालंधर- माइक्रोसॉफ्ट ने कंप्यूटर यूज करने में असमर्थ लोगों के लिए Windows 10 में एक नया फीचर पेश किया है। जानकारी के अनुसार इस फीचर का नाम आइ ट्रैकिंग  है। इस टूल के जरिए आंखों से ऑन स्क्रीन माउस और कीबोर्ड चलाया जा सकेगा। हांलाकि यह फीचर फिलहाल इसके बीटा वर्जन में है और इसे कंपनी जल्द ही अपडेट के जरिए सभी विंडोज 10 कंप्यूटर्स के लिए जारी कर सकती है।

इस नए आइ ट्रैकिंग फीचर को यूज करने के लिए Tobii Eye Tracker 4C का इस्तेमाल करना होगा जिसके बाद यूजर्स अपनी आखों के इशारे से कंप्यूटर चला सकते हैं। कंपनी के आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट के मुताबिक यह फीचर टोबी आइ ट्रैकर 4सी के साथ काम करेगा। इसे यूज करने के लिए सबसे पहले Windows 10 कंप्यूटर से इस फीचर को स्टार्ट करना होगा। शुरू होते ही स्क्रीन पर लॉन्चपैड दिखेगा जिसमें माउस, कीबोर्ड और टेक्स्ट टू स्पीच फीचर्स होंगे।

PunjabKesari

इसके अलावा कंपनी के मुताबिक कंप्यूटर से इंटरऐक्ट करने के लिए सिर्फ यूजर को उसकी तरफ देखना होगा जबतक बटन ऐक्टिवेट न हो जाएं। विजुअल ऐक्टिवेशन के बाद यूजर्स आंखों के इशारे कंप्यूटर चला सकेंगे।

एेसे करेगा काम-

उदाहरण के तौर पर माउस (कर्सर) को स्क्रीन के ऊपर ले जाने के लिए यूजर को ऊपर देखना होगा । ऐसे ही आंखों के जरिए ही कीबोर्ड से वर्ड्स का सेलेक्शन करके टाइप भी किया जा सकता है। 


Latest News