25-MP सेल्फी कैमरे और 3,500mAh बैटरी के साथ अाया Oppo F9

  • 25-MP सेल्फी कैमरे और 3,500mAh बैटरी के साथ अाया Oppo F9
You Are HereGadgets
Thursday, August 16, 2018-2:31 PM

जालंधर- चीनी कंपनी ओप्पो ने अपनी घरेलू मार्केट में Oppo F9 स्मार्टफोन को लांच किया है। इस स्मार्टफोन में 25 MP का सेल्फी कैमरा, 6.3-इंच की नॉच डिस्प्ले और 3,500mAh की बैटरी दी है। इस स्मार्टफोन की कीमत VND 7,690,000 (करीब 23,300 रुपए) रखी गई है। यह स्मार्टफोन भारत में 21 अगस्त को लांच होगा।

PunjabKesari

फीचर्स

Oppo F9 स्मार्टफोन में Helio P60 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में ARM Mali-G72 GPU दिया गया है। Oppo F9 फोन 4जीबी रैम व 6 जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की LTPS TFT स्क्रीन दी गई है। इसका रिज्यूलेशन  2340×1080 पिक्सल है।इस स्मार्टफोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.8 फीसदी है। 

PunjabKesari
कैमरा

फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। Oppo F9 में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंकेंडरी सेंसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर रन करता है। स्मार्टफोन ओप्पो की VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। 

PunjabKesari
कनेक्टिविटी

वहीं कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ड्युल सिम, SIM, 4G VoLTE और माइक्रोयूसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।


Edited by:Jeevan

Latest News