24 सितंबर को आयोजित होगा रियलमी का मेन इवेंट, स्मार्ट टीवी के अलावा लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन्स

  • 24 सितंबर को आयोजित होगा रियलमी का मेन इवेंट, स्मार्ट टीवी के अलावा लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन्स
You Are HereGadgets
Saturday, September 18, 2021-6:05 PM

गैजेट डेस्क: रियलमी इंडिया 24 सितंबर को एक बड़े इवेंट का आयोजन करेगी, जिसमें कंपनी अपने कई प्रोडक्ट्स को एक साथ लॉन्च करेगी। रियलमी इस इवेंट के दौरान अपने Smart TV Neo के अलावा Narzo 50 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस नई सीरीज के तहत Realme Narzo 50, Realme Narzo 50 Pro और Realme Narzo 50A को लॉन्च किया जा सकता है। इस इवेंट का आयोजन वर्चुअली किया जाएगा।

इन प्रोडक्ट्स के अलावा  Realme Band 2 के भी लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस इवेंट के लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट्स भी भेजने शुरू कर दिए हैं।

रियलमी नारजो सीरीज में मिल सकते हैं ये फीचर्स

  • रियलमी नारजो 50 सीरीज में 12nm का मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
  • इसके अलावा यह नई स्मार्टफोन सीरीज ARM Mali G52 GPU को भी सपोर्ट करेगी।
  • इन नए स्मार्टफोन्स को 6000mAh की बैटरी के साथ लाया जाएगा।
  • खास फीचर की बात करें तो इस नई स्मार्टफोन सीरीज में सुपर पावर सेविंग मोड भी मिलेगा।
  • इनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिनमें से मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा।

Edited by:Hitesh

Latest News