भारत में लॉन्च हुआ Realme Smart TV Neo, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

  • भारत में लॉन्च हुआ Realme Smart TV Neo, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
You Are HereGadgets
Saturday, September 25, 2021-5:09 PM

गैजेट डेस्क: Realme ने आखिरकार अपने Smart TV Neo को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नए 32 इंच साइज के लेटैस्ट टीवी मॉडल को बेज़ल-लेस डिजाइन और LED डिस्प्ले के साथ लाया गया है। यह क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर पर काम करता है जो पिक्चर क्वालिटी को बढ़ाने में काफी मददगार है। कंपनी ने इस टीवी मॉडल में 20W के डुअल स्पीकर्स दिए हैं।

भारत में कीमत
रियलमी स्मार्ट टीवी नियो 32-इंच की भारत में कीमत 14,999 रुपये है। यह रियलमी की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए 3 अक्टूबर से खरीदा जा सकेगा। स्मार्ट टीवी केवल ब्लैक कलर में आएगा।

कुछ चुनिंदा फीचर्स

  1. कंपनी का दावा है कि इसमें दिया गया क्रोमा बूस्ट पिक्चर इंजन ब्राइटनेस, कलर, कॉन्ट्रास्ट और क्लैरिटी में सुधार करता है।
  2. यह टीवी डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करता है।  
  3. कंपनी इसमें YouTube, Hungama और Eros Now जैसी ऐप्स प्री-इंस्टाल्ड दे रही है।
  4. यह एंड्रॉयड की बजाय रियलमी के स्मार्ट टीवी OS पर काम करता है।
  5. कनेक्टिविटी की बात की जाए तो यह टीवी 2.4GHz वाई-फाई, दो HDMI पोर्ट, एक USB टाइप-ए पोर्ट, एक AV पोर्ट और एक LAN पोर्ट को सपोर्ट करता है।

Edited by:Hitesh

Latest News