Friday, November 29, 2019-11:11 AM
गैजेट डैस्क: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी शाओमी ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन रैडमी नोट 8 प्रो के इलेक्ट्रिक ब्लू कलर वेरिएंट को भारत में लांच किया है। इस नए कलर ऑर्शन में रैडमी नोट 8 प्रो को 29 नवंबर को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध किया जाएगा। इस वेरियंट की सेल शुक्रवार दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

वेरिएंट्स के हिसाब से रखी गई कीमत
Redmi Note 8 Pro को तीन वेरियंट्स में भारतीय बाजार में उतारा गया है। इनमें से 6GB रैम और 64GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है, 6GB रैम व 128GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है वहीं 8GB रैम व 128GB इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए रखी गई है।

Redmi Note 8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
| डिस्प्ले |
6.5 इंच की वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच |
| प्रोटैक्शन |
गोरिल्ला ग्लास 5 |
| प्रोसैसर |
मीडियाटेक हेलियो G90T |
| कैमरा |
64MP+8MP+2MP+2MP |
| जूमिंग |
25x जूम |
| ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 9 पर आधारित MIUI 10 |
| बैटरी |
4500mAh |
| खास फीचर |
फोन को ठंडा रखने के लिए लिक्वीड कूल्ड टेक्नोलॉजी |
| एक्सपैंडेब्ल स्टोरेज |
माइक्रोएसडी कार्ड से 512GB तक |

Edited by:Hitesh