अाज ही के दिन हुआ था गुरुत्वाकर्षण के खोजकार वैज्ञानिक न्यूटन का जन्म

  • अाज ही के दिन हुआ था गुरुत्वाकर्षण के खोजकार वैज्ञानिक न्यूटन का जन्म
You Are HereGadgets
Thursday, January 4, 2018-5:07 PM

जालंधर- आज ही के दिन 1643 ई में महान वैज्ञानिक न्यूटन का जन्म ब्रिटेन में हुअा था, वे एक महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिष एवं दार्शनिक थे। पहली बार सेब को गिरते देख उन्होने ध्यान दिया था कि आखिर चीजें जमीन पर ही क्यों गिरती है। इसके बाद उन्होंने ग्रैविटी के नियम (गुरुत्वाकर्षण) की खोज की थी और उनकी इस खोज ने दुनिया को अलग दिशा दी। वहीं साल 2005 में हुए एक अंतरराष्‍ट्रीय सर्वे में न्‍यूटन को सर्वाधिक लोकप्रिय वैज्ञानिक ठहराया गया था।


इसके अलावा उन्‍होंने बताया कि प्रत्‍येक क्रिया के विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है। गति के पहला नियम के अनुसार किसी भी चीज में तब तक कोई बदलाव नहीं आता और वो तब तक नहीं हिलती, जब तक कि उस पर कोई बाहरी दबाव ना पड़े और इसे जड़त्‍व का नियम कहते हैं।

 

बता दें कि पहली बार द्रव्‍यमान और भार के बीच अंतर भी न्‍यूटन ने ही बताया था। न्‍यूटन ने ही दुनिया को इस बात से अवगत कराया कि सफेद प्रकाश, वास्‍तव में कई रंगों के प्रकाश का मिश्रण होता है।


 


Latest News