Samsung जल्द पेश कर सकता है Galaxy Note 8 का एक सस्ता वर्जन

  • Samsung जल्द पेश कर सकता है Galaxy Note 8 का एक सस्ता वर्जन
You Are HereGadgets
Friday, August 25, 2017-11:35 AM

जालंधरः दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अभी हाल ही में Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन को लांच किया है। कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे 75,350 की कीमत में पेश किया है। वहीं, अब खबर सुनने को मिल रही है कि कंपनी आने वाले कुछ समय में Galaxy Note 8 का सस्ता वर्जन पेश कर सकती है। हालाँकि सैमसंग की ओर से आधिकारिक तौर पर अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है।

 

रिर्पोट अनुसार, चीन की टेलीकॉम रेगुलेटरी एजेंसी TENAA ने ऐसा कहा है कि सैमसंग गैलेक्सी Note 8 स्मार्टफोन को 4GB वर्जन में भी लाया जा सकता है। और जैसा कि 6GB रैम वाले वर्जन के मुकाबले 4GB रैम वाले वर्जन में स्पेक्स भी कुछ डाउन हो सकते हैं, तो इसका मतलब ये भी है कि इसकी कीमत में भी कमी जरुर आएगी। 

Samsung could launch a cheaper Galaxy Note 8 variant with 4GB RAM

कहा जा रहा है कि सैमसंग के सस्ते वर्जन को चीन में पेश किया जा सकता है। हालाँकि चीन के अलावा अन्य बाजारों में इसे पेश किया जायेगा या नहीं इसके बारे में अभी कुछ भी सामने नहीं आया है। हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि 6GB रैम के साथ ही इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में भी पेश किया जा सकता है। 


Latest News