Thursday, July 23, 2020-2:54 PM
गैजेट डैस्क: सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट से पहले ही आधिकारिक तौर पर Galaxy Z Flip 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन के 4जी वेरिएंट को ग्लोबली इस साल के शुरू में लाया गया था और अब इसके 5जी वेरिएंट को भी लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत $1,449.99 (लगभग 1,11,900 रुपये) है। ग्राहक इसे मिस्टिक ब्रोंज और मिस्टिक ग्रे कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे। वहीं, इस स्मार्टफोन की बिक्री कंपनी की आधिकारिक साइट, टी-मोबाइल और अमेजन पर 7 अगस्त से शुरू होगी।
गैलेक्सी Z फ्लिप 5Gकी स्पेसिफिकेशन्स
मेन डिस्प्ले
|
6.7 इंच की फुल एचडी+ डाइनैमिक AMOLED इनफिनिटी फ्लेक्स, 425 ppi
|
प्रोसैसर
|
स्नैपड्रैगन 865+
|
रैम
|
8जीबी
|
इंटर्नल स्टोरेज
|
256जीबी
|
सैल्फी कैमरा
|
10 मेगापिक्सल
|
मेन कैमरा
|
12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर + 12 मेगापिक्सल का वाइड-ऐंगल प्राइमरी
|
बैटरी
|
3,300 एमएएच
|
ऑपरोटिंग सिस्टम
|
एंड्रॉयड 10 पर आधारित OneUI
|
Edited by:Hitesh