Samsung ने लॉन्च की Galaxy S26 सीरीज : एजेंटिक AI से लैस हैं ये स्मार्टफोन्स, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

  • Samsung ने लॉन्च की Galaxy S26 सीरीज : एजेंटिक AI से लैस हैं ये स्मार्टफोन्स, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
You Are HereGadgets
Thursday, February 26, 2026-3:06 AM

गैजेट डेस्कः दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज Samsung ने अपनी नई फ्लैगशिप लाइनअप Galaxy S26 series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज़ में तीन मॉडल Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। कंपनी ने इस बार AI फीचर्स और यूज़र प्राइवेसी पर खास जोर दिया है।

Ultra में पहली बार इन-बिल्ट प्राइवेसी डिस्प्ले

Galaxy S26 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका नया “बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले” है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री का पहला ऐसा फीचर है, जो हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के संयोजन से स्क्रीन की विज़िबिलिटी को सीमित करता है। यानी सार्वजनिक जगहों जैसे मेट्रो, एयरपोर्ट या कैफे में भी स्क्रीन पर दिख रही जानकारी केवल यूज़र को साफ नजर आएगी।

पहले से ज्यादा स्लिम, ज्यादा पावरफुल

सिर्फ 7.9mm मोटाई के साथ Ultra अब तक का सबसे पतला Ultra मॉडल बताया जा रहा है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जबकि S26 और S26 Plus में Exynos 2600 प्रोसेसर मिलता है।

Ultra मॉडल में 5,000mAh बैटरी के साथ 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। कंपनी के मुताबिक, फोन महज 30 मिनट में 75% तक चार्ज हो सकता है।

कैमरे में Nightography Video और APV सपोर्ट

कैमरा डिपार्टमेंट में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस के लिए ब्राइटर लेंस, अपग्रेडेड Super Steady मोड और उन्नत AI ISP तकनीक दी गई है। सेल्फी कैमरे में भी स्किन टोन और डिटेल बेहतर करने का दावा है। Ultra पहला Galaxy फोन है जो Advanced Professional Video (APV) स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है, जिससे हाई-क्वालिटी वीडियो कम स्टोरेज में रिकॉर्ड किए जा सकेंगे।

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच 120Hz AMOLED 1440p डिस्प्ले है। S26 में 6.3-इंच और S26 Plus में 6.7-इंच स्क्रीन दी गई है। तीनों स्मार्टफोन्स One UI 8.5 पर चलते हैं और कंपनी ने सात साल तक बड़े OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। Galaxy AI फीचर्स के साथ Perplexity AI चैटबॉट इंटीग्रेशन और नए एजेंटिक फीचर्स के साथ Bixby भी शामिल है।

Galaxy Buds 4 सीरीज़ भी लॉन्च 

स्मार्टफोन्स के साथ Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro भी पेश किए गए हैं। Buds 4 Pro में बड़ा वूफर और बेहतर Active Noise Cancellation मिलता है। दोनों मॉडल AI-सपोर्टेड डिजिटल असिस्टेंट के साथ आते हैं। 

भारत के अंदर क्या है कीमत?

Samsung Galaxy S26 Ultra तीन वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. 256GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले मॉडल की कीमत 1 लाख 39 हजार 999 रुपये रखी गई है। 512GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1 लाख 59 हजार 999 रुपये है। वहीं टॉप वेरिएंट 1TB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ आता है, जिसकी कीमत 1 लाख 89 हजार 999 रुपये तय की गई है।

Samsung Galaxy S26 Plus दो वेरिएंट में मिलेगा। 256GB स्टोरेज और 12GB रैम वाला मॉडल 1 लाख 19 हजार 999 रुपये में लॉन्च हुआ है। 512GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1 लाख 39 हजार 999 रुपये रखी गई है।

Samsung Galaxy S26 के बेस वेरिएंट में 256GB स्टोरेज और 12GB रैम दी गई है, जिसकी कीमत 87 हजार 999 रुपये है। वहीं 512GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1 लाख 7 हजार 999 रुपये रखी गई है।

Samsung Galaxy Buds 4 की भारत में कीमत 16 हजार 999 रुपये तय की गई है। वहीं Galaxy Buds 4 Pro को 22 हजार 999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

 

नई S26 लाइनअप एक समान डिजाइन लैंग्वेज और Cobalt Violet, White, Black व Sky Blue जैसे कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगी।


Edited by:Pardeep

Latest News