जल्द भारत में लांच होगी म्यूजिक स्ट्रीमिंग Spotify

  • जल्द भारत में लांच होगी म्यूजिक स्ट्रीमिंग Spotify
You Are HereGadgets
Monday, March 19, 2018-6:30 PM

जालंधर- Spotify म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस की पूरी दुनिया में कुल 159 मिलियन से भी ज्यादा यूजर बेस हैं। इस सर्विस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स में करीब 71 मिलियन प्रीमियंम सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं Spotify जल्द भारत में लांच हो सकती है। Spotify के को-फाउंडर और सीईओ डैनियल ऐक ने एक बयान में कहा, " हम दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में अपनी सर्विस को लांच करने पर काम कर रहे हैं। इन बड़े बाजारों में भारत, रूस और अफ्रीका शामिल हैं, जहां संगीत की परंपरा ही सभ्यता का हिस्सा रहा है।"

 

बता दें कि कंपनी की तरफ से इस महीने की शुरुआत में पुष्टि की गई थी कि भारत में उसके कई कर्मचारी हैं। कंपनी ने भारत में ऑफिस होने की बात का भी पुष्टि किया था। कंपनी की तरफ से बताया गया था कि भारत समेत 20 देशों में उसके कुल 308 कर्मचारी हैं।इसके अलावा बताया जा रहा है कि फ्री यूजर्स के लिए कंपनी एक उचित सर्वेस देगी, लेकिन इनमें आने वाले एड यूजर्स को परेशान कर सकते हैं। इसके पीछे कंपनी की योजना फ्री यूजर्स को प्रीमियंम यूजर्स में बदलना है।

 

बता दें कि भारत में Spotify का मुकाबला एप्पल म्यूजिक, अमेजन प्राइम म्यूजिक, गाना, गूगल प्ले म्यूजिक, हंगामा और सावन जैसी कंपनियों से होगा।


Latest News