भारत में बंद हो सकती हैं टाटा और महिंद्रा की ये गाड़ियां!

  • भारत में बंद हो सकती हैं टाटा और महिंद्रा की ये गाड़ियां!
You Are HereGadgets
Sunday, February 18, 2018-5:39 PM

जालंधर- भारतीय अॉटोमार्केट में कंपनिया हर साल अपनी नई- नई कारो को लांच करती रहती है, वहीं इसके साथ कंपनिया अपनी पुरानी कारों को बंद भी करती हैं। अाज हम अापको टाटा और महिंद्रा की कुछ एेसी कारों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे कंपनी बंद कर सकती है। अाइए जानते हैं इसके बारे में...

 

महिंद्रा की कारें- 

 

महिंद्रा वेरिटो

इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस करते हुए महिंद्रा वेरिटो को बंद कर सकती है। 2017 में इसकी महज तीन सौ के करीब यूनिट्स ही बिकीं। महिंद्रा वेरिटो के डीजल वर्जन को बंद कर सकती है।

 

महिंद्रा नुवोस्पॉर्ट

यह महिंद्रा की दूसरी गाड़ी होगी जो कि बंद हो सकती है। महिंद्रा को इस गाड़ी को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। पिछले महीने सिर्फ एक ही गाड़ी बिकी। ऐसे में इसे फ्लॉप कहना गलत नहीं होगा।

 

महिंद्रा जाएलो

2009 में इसको लॉन्च किया गया था। वक्त के साथ इसकी बिक्री कम होती गई। इसे महिंद्रा बंद करते हुए टीयूवी500 को लॉन्च करेगी, ऐसी उम्मीद है।

 

टाटा की कारें- 

 

टाटा इंडिगो

टाटा मोटर्स की यह कार जेस्ट के आने के बाद फीकी पड़ गई। कंपनी अब इसका प्रमोशन भी नहीं कर रही है। ऐसे में संकेत मिल रहे हैं कि इसका प्रॉडक्शन इस साल के अंत तक बंद किया जा सकता है।

 

टाटा बोल्ट

टियागो, टिगोर आदि कारों की सफलता से उत्साहित टाटा बोल्ट को बंद कर सकती है। इसकी बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गई है। यह भी इसे बंद करने की कई वजहों में से एक हो सकती है।

 

टाटा इंडिका

यह कंपनी की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। इलेक्ट्रिक कारों का दौर है और टियागो सफल हो चुकी है। ऐसे में टाटा टियागो का ही इलेक्ट्रिक वेरिएंट ला सकती है, बजाए ​इसके कि टाटा इंडिका को कंटिन्यू किया जाए।

 


Latest News