मॉनसून के सीजन में ये 6 एप्प चुटकियों में कर देेगें आपके सारे काम, अभी करें डाउनलोड

  • मॉनसून के सीजन में ये 6 एप्प चुटकियों में कर देेगें आपके सारे काम, अभी करें डाउनलोड
You Are HereGadgets
Thursday, July 20, 2017-2:43 PM

जालंधरः मानसून का मौसम आ गया है। वैसे तो ये सीजन सभी को काफी पसंद होता है। लेकिन कई बार ये परेशानी की वजह भी बन जाता है। बारिश के चलते कई काम से समझौता करना पड़ता है। जैसे कभी आपका बाहर जाकर खाना खाने का मन हो या फिर घर के यूटीलिटी बिल्स जमा करने हो। इसी के चलते हम कुछ एप्स की लिस्ट लाएं हैं जो मानसून के सीजन में हर यूजर के फोन में होनी आवश्यक हैं।

UberEats:

बारीश के मौसम में अगर आपका घर बैठकर कुछ खाने का मन हो तो यह एप आपकी मदद करेगी। इस एप के जरिए आप खाने का सामान अपने घर डिलीवर करा सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Groffers:

यह एप आपके बड़े काम की है। यहा से आप घर की ग्रॉसरी को मंगवा सकते हैं। यूजर डिलीवरी का दिन और समय खुद तय कर सकता है। उसी समय पर सामान आप तक पहुंच जाता है।

UrbanClap:

बारिश में पार्लर जाना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यह एप आपके घर पर ब्यूटिशियन जैसी सुविधाएं दे सकती है।

Practo:

बारिश के मौसम में बीमार होना आम बात है। इस एप की मदद से यूजर आस-पास के डॉक्टर सर्च कर सकते हैं। और उनसे कंस्लटेशन भी ले सकते हैं।

OLA:

बारिश में कहीं जाना हो या फिर आप कहीं फंस गए हो तो यह एप आपके काम की है। इसके जरिए आप कैब बुक कर सकते हैं।

Paytm:

घर बैठे रिचार्ज या बिल जमा कराना हो तो यह एप आपके बेहद काम की है। फोन बिल से टीवी का बिल भी इसकी मदद से चुका सकते हैं।


Latest News