इस बार आॅटो एक्सपो 2018 में हिस्सा नहीं लेंगी ये कंपनियां

  • इस बार आॅटो एक्सपो 2018 में हिस्सा नहीं लेंगी ये कंपनियां
You Are HereGadgets
Saturday, October 7, 2017-9:34 PM

जालंधर- भारत में 9 से 14 फरवरी 2018 के बीच इंडिया एक्सपो इंवेंट आयोजित होने वाला है और इसको लेकर अभी से देश और दुनिया की आॅटो कंपनियों इस इवेंट में अपने नए वाहनों को लांच करने के योजना बना रही है। इसी बीच एक खबर से यह पता चला है कि कुछ कार कंपनिया इस बार इस इंवेंट में पार्टिसिपेट नहीं करेंगी।


Skoda India

Skoda के लिए यह साल लांच के लिहाज से पहले ही काफी बिजी रहा है। आॅक्टेविया, मोन्टे कार्लो रैपिड, आॅक्टेविया वीआरएस और हाल ही इसे कोडियाक एसयूवी को भारत में लांच किया है। अब कंपनी ने आॅटो एक्सपो 2018 में पार्टिसिपेट नहीं करने का फैसला लिया है।

 

Volkswagen Group

पिछले साल फोक्सवैगन ने एमियो सिडैन को पेश किया था। इसके साथ ही पोलो जीटीआई, पसात जटीई हाइब्रिड और टिगुआन एसयूवी को भी पेश किया था। Polo GTI और Tiguan SUV पहले से ही बिक रही हैं। जबकि नई जेनरेश्शन पसात 10 अक्टूबर को लांच होने वाली है।


Audi India

2016 आॅटो एक्सपो में आउडी ने पार्टिसिपेट किया था। उस साल कंपनी ने आर8 वी10 प्लस सुपरकार को भारत में लांच किया था। इसके साथ ही नई ए4 सिडैन और एस3 कैब्रियोले को भी डिस्प्ले किया था। कंपनी ने आउडी प्रोलॉग कॉन्सेप्ट को भी पेश किया था। इतना ही नहीं, लैम्बॉर्गिनी, पोर्श और दुकाटी भी आॅटो एक्सपो में हिस्सा नहीं लिया।


Royal Enfield

आॅटो एक्सपो 2018 में यह कंपनी भी हिस्सा नहीं ले रही है। कंपनी ने आॅटो एक्सपो से ठीक पहले नई अडवेंचर मोटरसाइकल हिमालयन को लांच किया था। कंपनी अपनी नई बाइक, इंटरसेप्टर पर तैयारी कर रही है।

 

Ford India

अमरीका की प्रमुख आॅटो कंपनी फोर्ड ने 2016 आॅटो एक्सपो में मस्टैंग को पेश किया था। इसके अलावा कंपनी ने फिगो और एंडीवर को भी डिस्प्ले किया था। इस साल के अंत तक फोर्ड नई इकोस्पॉर्ट को प्रीमियम डिजाइन और अपडेटेड कैबिन के साथ लॉन्च करने वाली है।


Nissan and Datsun

निसान ने 2016 आॅटो एक्सपो में निसान एक्स ट्रेल हाइब्रिड को पेश किया था। इस साल के अंत तक एक एसयूवी लांच कर सकती है। आॅटो एक्सपो में कंपनी ने जीटी-आर, स्टाइलस टेरेनो और फेसलिफ्टेड सनी को लांच किया था। 


Bajaj Auto

बजाज का मानना है कि वह पैसों के हिसाब से छोटी कंपनी है। लिहाजा, आॅटो एक्सपो में पार्टिसिपेट करने के​ लिए 10 से 15 करोड़ खर्च नहीं करना नहीं चाहती है।
 


Latest News