शाओमी के इन स्मार्टफोन्स व टैबलेट्स को मिलेगा MIUI 10 अपडेट

  • शाओमी के इन स्मार्टफोन्स व टैबलेट्स को मिलेगा MIUI 10 अपडेट
You Are HereGadgets
Friday, February 9, 2018-5:34 PM

जालंधर- हाल ही में चीनी इलेक्ट्रिक कंपनी शाओमी ने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित नए MIUI 10 की कस्टम स्किन पर काम शुरु करने की घोषणा की थी। वहीं अब एंड्रॉयड हैडलाइंस की एक रिपोर्ट के अनुसार शाओमी ये नया अपडेट अपने पुराने स्मार्टफोन्स के लिए जारी नहीं करेगी जोकि साल 2012 में लांच किए गए थे। इसमें शाओमी Mi 2, Mi 2S, Mi 4i, Mi नोट, रेडमी नोट 4G, रेडमी 2 और रेडमी 2 प्राइम शामिल हैं।

 

इसके अलावा कंपनी जिन स्मार्टफोन्स के लिए ये नया MIUI अपडेट जारी करने वाली है उनमें शाओमी रेडमी 5, रेडमी 5 प्लस, रेडमी 5A, रेडमी Y1, रेडमी Y1 लाइट, रेडमी 4, रेडमी 4X, रेडमी 4 प्राइम, रेडमी 4, रेडमी 4A, रेडमी प्रो, रेडमी 3S प्राइम, रेडमी 3S, रेडमी 3, रेडमी 3X, रेडमी नोट 5A, रेडमी नोट 4X, रेडमी नोट 4, रेडमी नोट 3, रेडमी नोट 3 प्रो/प्राइम, रेडमी नोट 2, रेडमी नोट 4G प्राइम, Mi मैक्स 2, Mi मैक्स प्राइम शामिल हैं।

 

इसके अलावा Mi मैक्स, Mi नोट 3, Mi नोट 2, Mi 6, Mi 5S प्लस, Mi 5S, Mi 5, Mi 5X, Mi 4S, Mi 4C, Mi 4, Mi 3, Mi मिक्स 2, Mi मिक्स और Mi मिक्स 2S भी इसमेंशामिल हैं। वहीं बात करें टैबलेट्स की तो उस लिस्ट में Mi पैड 3, Mi पैड 2 और Mi पैड शामिल हैं।


Latest News