लम्बे समय तक उड़ान भर पर्यावरण से जुड़ी जानकारी देगा यह एयरक्राफ्ट

  • लम्बे समय तक उड़ान भर पर्यावरण से जुड़ी जानकारी देगा यह एयरक्राफ्ट
You Are HereGadgets
Saturday, June 2, 2018-12:19 PM

जालंधर : लम्बे समय तक हवा में उड़ान भर पर्यावरण से जुड़ी जानकारी देने के लिए एक ऐसा ऑटोनोमस (autonomous) एयरक्राफ्ट बनाया गया है जो सौर उर्जा से चार्ज होकर काम करेगा। इस अपुसड्यू (ApusDuo) नामक ऑटोनोमस एयरक्राफ्ट को कैलिफोर्निया की कम्पनी UAVOS द्वारा बनाया गया है और कम्पनी ने इस पर सफलतापूर्वक टैस्ट भी कर लिया है। इसे हवा में उड़ाने के बाद यह ऑटोमैटिकली डाटा इकट्ठा करना शुरू कर देता है। UAVOS ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह 66 फुट (लगभग 20 मीटर) की ऊंचाई तक एक बार में लगातार 1,000 घंटों की उड़ान भर सकता है।

 

PunjabKesari

 

15 किलोग्राम वजनः 

इसके प्रोटोटाइप के परों का साइका 46 फुट (लगभग 14 मीटर) है और इसका वजन 15 किलोग्राम है। इसे कार्बन फाइबर मटीरियल से तैयार किया गया है और इसके पीछे की ओर तीन पंखे भी लगे हैं।  

 

खास कन्ट्रोलरः

ऑटोनोमस एयरक्राफ्ट के परों के उपर सोलर पैनल्स की सीरीका लगाई गई है जिसे प्लेन में लगा ऑनबोर्ड कम्पयूटर कन्ट्रोल करता है। इसमें लगे CPU को खास तौर पर मौसम के बदलने व हवा के तेका होने पर एयरक्राफ्ट के परों को कन्ट्रोल करने के लिए बनाया गया है। इसके अलावा यह CPU इसे टेक ऑफ व लैंडिग करवाने में भी मदद करता है। इसे पहली बार टैस्ट के दौरान एक्सपोनैंशियल 2018 एक्सीबिशन ( Xponential 2018 exhibition) में दिखाया गया है। 
 


Latest News