Saturday, October 7, 2017-4:21 PM
जालंधरः चीन की Baidu नाम की कंपनी ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है जो 80 देशों की भाषा को रियल टाइम में ट्रांसलेट करने में मदद करता हैं। यह डिवाइस आपके बेहद काम आ सकता है। जैसे- आप किसी दूसरे देश में गए हैं और सामने वाला इंसान अपनी भाषा में आपसे बात कर रहा है लेकिन आपको उसकी बात समझ में नहीं आ रही है तो ऐसे में आप इस डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सबसे खास बात तो यह है कि इस डिवाइस का इस्तेमाल आप बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी इस डिवाइस का कोई नाम भी नहीं बताया है। इसके अलावा खबर है कि कंपनी इस डिवाइस में वाई-फाई हॉट्सपॉट की सुविधा भी देने वाली है। यह डिवाइस देखने में डोंगल जैसी है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस लोगों की बातचीत का आसानी से अनुवाद कर सकती है और दूसरी भाषा में सुना सकती है। कंपनी इस डिवाइस कोे अगले साल जापान में लांच करेगी।