भारी पड़ा गूगल मैप्स पर भरोसा, होटल की जगह बर्फीली नदी में जा पहुंचा शख्स

  • भारी पड़ा गूगल मैप्स पर भरोसा, होटल की जगह बर्फीली नदी में जा पहुंचा शख्स
You Are HereGadgets
Monday, February 10, 2020-4:01 PM

गैजेट डैस्क: कहीं जाने के लिए अगर रास्ते का पता लगाना हो तो सबसे पहले दिमाग में गूगल मैप्स का ही नाम आता है, लेकिन कई बार गूगल मैप्स पर भरोसा नुकसानदायक भी हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है उत्तरी अमेरिका के एक शख्स के साथ जो गूगल मैप्स के बताए गए रास्ते पर चला और होटल की बजाए बर्फीली नदी में जा पहुंचा। जिस समय वह शख्स मुसीबत में आया उस समय रात के 3 बजे हुए थे। आखिर में राहतकर्मियों ने इस शख्स की जान बचाई।

PunjabKesari

अंग्रेजी वेबसाइट autoevolution की खबर के मुताबिक, मिनीपोलिस शहर आए इस शख्स को अपने होटल का रास्ता नहीं पता था। शख्स ने दावा किया है कि गूगल मैप्स ने जो उसे रास्ता बताया है वे बर्फ से जमी मिसिसिपी नदी से होकर जाता था। इस रास्ते पर चलने की वजह से वे अचानक पानी में गिर गया जिसके बाद स्थानीय फायर डिपार्टमेंट को फोन लगाने के बाद उसकी जान बची।

वहीं बचावकर्मियों का कहना था कि गूगल मैप्स ने यहां बने स्टोन आर्क ब्रिज के जरिए नदी पार करने की सलाह दी होगी, लेकिन यह शख्स निर्देश को गलत समझकर नदी में ही चलने लग गया। आपको बता दें कि ऐसे और भी मामले देखने को मिले हैं जब गूगल मैप्स के कारण लोग गलत जगहों पर पहुंचे हैं। खैरियत यह रही कि शख्स फिलहाल ठीक है और उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।  


Edited by:Hitesh

Latest News