2 लाख रूपए की है यह स्मार्टवॉच, जानें इसमें ऐसा क्या है खास

  • 2 लाख रूपए की है यह स्मार्टवॉच, जानें इसमें ऐसा क्या है खास
You Are HereGadgets
Sunday, July 16, 2017-10:44 AM

जालंधरः फ्रांस के लग्ज़री फैशन हाउस लुइस विटोन ने Tambour Horizon (टंबूर हॉरिजन) स्मार्टवॉच लांच की है। कंपनी की यह पहली स्मार्टवॉच है जिसे क्वालकॉम व गूगल की सहायता से तैयार किया गया है। कंपनी की बात करें तो यह  2,450 से शुरू होकर 2,900 अमेरिकी डॉलर तक जाती है जो भारतीय रूपए के हिसाब से 2 लाख रूपए के करीब है। 

क्या है इस स्मार्टवॉच की खासियत

इस स्मार्टवॉच की खासियत है इसकी स्ट्रैप्स (पट्टियां), जो 60 अलग-अलग तरह की हैं। इन्हें आसानी से बदल-बदल कर पहना जा सकता है। स्मार्टवॉच का केस ग्रे, ब्लैक और ब्राउन सहित 3 कलर आॅप्शन में है जिसे यूज़र्स अपने हिसाब से चुन सकते हैं। तीनों केस का दाम अलग-अलग है।


Latest News