Tiktok ने अपना भारतीय बिजनेस बंद करने का किया ऐलान

  • Tiktok ने अपना भारतीय बिजनेस बंद करने का किया ऐलान
You Are HereGadgets
Wednesday, January 27, 2021-4:34 PM

गैजेट डैस्क: चीन की सोशल मीडिया कंपनी बाइटडांस ने अपना भारतीय कारोबार बंद करने का ऐलान कर दिया है। भारत में टिकटॉक की सर्विसेज पर पाबंदी जारी रहने के बाद बाइटडांस ने यह ऐलान किया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भेजे एक संयुक्त पत्र में कहा है कि कंपनी अपनी टीम का आकार कम कर रही है और इसका असर भारत के सभी कर्मचारियों पर देखने को मिलेगा। 

टिकटॉक प्रवक्ता ने कहा कि यह निराशाजनक है कि पिछले सात महीने में किए गए काफी प्रयासों के बावजूद हमें इस बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं कि हमारी एप्स को कैसे भारत में प्रतिबंध मुक्त किया जा सकता है। यह बेहद खेदजनक है कि भारत में करीब छह माह तक 2,000 से अधिक कर्मचारियों को सपोर्ट करने के बाद हमारे पास टीम घटाने के अलावा कोई और विकल्प बचा नहीं है।

आपको बता दें कि भारत में जून 2020 में Tiktok और Helo सहित 59 एप्स को प्रतिबंधित कर दिया गया था। हाल ही में इन कंपनियों को जानकारी दी गई है कि उनपर लगाए गए प्रतिबंध जारी रहेंगे। 


Edited by:Hitesh

Latest News