गूगल आज मना रही पिज्जा डे, यूजर्स के लिए कंपनी लाई नई मजेदार गेम

  • गूगल आज मना रही पिज्जा डे, यूजर्स के लिए कंपनी लाई नई मजेदार गेम
You Are HereGadgets
Monday, December 6, 2021-1:26 PM

गैजेट डेस्क: गूगल आज पिज्जा डे सेलिब्रेट कर रही है और इस मौके पर कंपनी ने एक खास गेम भी डूडल के जरिए पेश की है। जानकारी के लिए बता दें कि आज ही के दिन वर्ष 2007 में यूनेस्को की प्रतिनिधि सूची में नीपोलिटन "पिज़ाइउलो" बनाने की विधि को शामिल किया गया था। ऐसे में गूगल आज एक गेम लेकर आई है जिसमें आपको 11 पिज्जा दिखाए जाएंगे जिन्हें कि आपको काट कर वर्चुअली लोगों को परोसना है।

इस गेम में आपको एक के बाद एक 11 पिज्जा शो होंगे। इनमें...  

  1. मार्गेरिटा पिज्जा 
  2. पेपरोनी पिज्जा 
  3. व्हाइट पिज्जा 
  4. कैलाब्रेसा पिज्जा 
  5. मुज़ेरेला पिज़्ज़ा 
  6. हवाईयन पिज़्ज़ा 
  7. मैग्यारोस पिज़्ज़ा 
  8. टेरीयाकी मेयोनेज़ पिज़्ज़ा 
  9. टॉम यम पिज्जा 
  10. पनीर टिक्का पिज्जा 
  11. मिठाई पिज्जा

जानें कहां से हुई पिज्जा की शुरुआत
दक्षिण-पश्चिमी इतालवी शहर नेपल्स को व्यापक रूप से 1700 के दशक के अंत में पिज्जा के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है। समय बीतने के साथ-साथ पिज्जा बनाने की विधि में कई बदलाव आए हैं, लेकिन इसी वजह से इसे और बेहतर भी बनाया गया है।

 


Edited by:Hitesh

Latest News