अाज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होेंगे शाओमी Mi TV 4, Mi TV 4A

  • अाज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होेंगे शाओमी Mi TV 4, Mi TV 4A
You Are HereGadgets
Friday, March 23, 2018-9:49 AM

जालंधरः चीनी इलैक्ट्रोनिक कंपनी शाओमी ने हाल ही में अपने दो नए टीवी Mi TV 4, Mi TV 4A को लांच किया था। वहीं, अाज भारत में एक बार फिर इन टीवी को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इन टीवी को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और ऑफिशियल शाओमी वेबसाइट Mi.com पर दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स Mi होम स्टोर से इसे खरीद सकेंगे। कीमत की बात करें तो भारत में Mi TV 4A को 32-इंच वाले टीवी की कीमत 13,999 रुपए और 43-इंच स्क्रीन साइज वाले टीवी की कीमत 22,999 रुपए में पेश किया था।


  
Mi TV 4 के फीचर्स की बात करें तो इस एलईडी टीवी में 55 इंच की डिस्प्ले है। टीवी में एल्यूमिनियम का फ्रेम और स्टैंड है और यह 4.9 एमएम अल्ट्रा थीन है। इसमें एचडीआर सपोर्ट भी मिलेगा। इसमें 2 जीबी रैम, वाई-फाई, ब्लूटुथ 4.0 मिलेगा। वहीं कंपनी ने वीडियो कंटेंट के लिए हॉटस्टार, वूट, सोनी लाइव और हंगामा जैसी कंपनियों से पार्टनरशिप की है। इसमें एक पैचवॉल फीचर है जिसकी मदद से आप वीडियो कंटेंट को टीवी के होम स्क्रीन पर रख सकेंगे।

 

Mi TV 4A के फीचर्स की बात करें तो शाओमी के इस टी.वी में 32-इंच का डिसप्ले दिया गया है, जिसमें 1,366 x 768 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। Mi TV 4A में 178 डिग्री का एक व्यइंग एंगल दिया गया है। इसमें क्वाड-कोर 1.5GHz प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें चार कॉर्टेक्स-A53 कोर हैं। ग्राफीक के लिए Mi TV 4A Mali-550 MP3 जीपीयू दिया गया है। Mi TV 4A में 1जीबी रैम के साथ 4जीबी इंटरनल स्टोरेज के तौर पर दी गई है।

 

शाओमी Mi TV 4A में प्लास्टिक हाउसिंग के साथ ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। Mi TV 4A (32) में 5W स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है, जबकि इंटरफेस में दो HDMI, AV पोर्ट, S/PDIF आउटपुट, DTMB, USB पोर्ट और कनेक्टर शामिल हैं। Mi TV 4A 32-इंच वर्जन में शाओमी TV पैचवॉल सिस्टम दिया गया है। 
 


Latest News