Friday, November 10, 2017-11:02 AM
जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने सितंबर महीने 2017 में अपने V7+ स्मार्टफोन को मैट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में लांच किया था। वहीं, अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन का एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरियंट पेश किया है। स्मार्टफोन के नए कलर वेरियंट की कीमत 21,990 रुपए है। आपको बता दें कि वीवो का नया वेरियंट एक्सक्लूसिव रुप से अमेज़न इंडिया पर 14 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसकी प्री-बुकिंग आज से शुरु हो चुकी है।
V7+ स्मार्टफोन के फीचर्स
| डिस्प्ले |
5.99 इंच (720x1440 पिक्सल्स) |
| प्रोसैसर |
क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसैसर |
| रैम |
4GB |
| इंटर्नल स्टोरेज |
64GB |
| माइक्रोएसडी कार्ड |
256GB |
| रियर कैमरा |
16MP |
| फ्रंट कैमरा |
24MP |
| बैटरी |
3225mAh |
| ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉ़यड 7.1 नॉगट |
| कनैक्टिविटी |
4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो
|