दुनिया की यह है सबसे महंगी घड़ी, कीमत है 222 करोड़ रुपये, जानिए फीचर्स

  • दुनिया की यह है सबसे महंगी घड़ी, कीमत है 222 करोड़ रुपये, जानिए फीचर्स
You Are HereGadgets
Thursday, November 14, 2019-1:39 PM

गैजेट डैस्क: आप घड़ी पहनने के शौकीन हैं तो नए-नए डिजाइन व फीचर्स वाली घड़ियां आपको बहुत पसंद होंगी। लेकिन आज हम आपको ऐसी घड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया की सबसे महंगी घड़ी में शुमार हो गई है। स्विट्जरलैंड की लग्जरी वॉच निर्माता कंपनी Patek Philippe द्वारा तैयार की गई इस घड़ी को 31 मिलियन स्विस फ्रैंक यानी (करीब 222 करोड़ रुपये) में निलाम किया गया है। दुनिया की किसी भी रिस्ट्वॉच के लिए दी गई यह अब तक की सबसे ज्यादा रकम है। हालांकि यह पूरी रकम डोनेट कर दी गई है। 

PunjabKesari

इतनी मंहगी क्यों निलाम हुई

इस घड़ी का मॉडल Grandmaster Chime 6300A-010 है। इसको जिनेवा में शनिवार को Only Watch नाम की चैरिटी नीलामी कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया। केवल 5 मिनट में ही यह घड़ी निलाम हो गई। यह वॉच 2.5 से 3 मिलियन स्विस फ्रैंक में बिकने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन यह 31 मिलीयन स्विस फ्रैंक (करीब 222 करोड़ रुपये) में निलाम हुई। आपको बता दें कि इससे पहले Daytona Rolex के नाम पर दुनिया की सबसे महंगी घड़ी का खिताब था, जिसे साल 2017 में 17.8 मिलियन डॉलर (करीब 127 करोड़ रुपए) में खरीदा गया था।

PunjabKesari

ये खास है घड़ी में 

इस घड़ी में 20 अलग-अलग तरह के फीचर्स दिए गए हैं। इनमें खास रिंगटोन, एक मिनट रिपीटर, 4-डिजिट ईयर डिस्प्ले वाला खास कैलेंडर, सेकेंड टाइम जोन और 24-घंटे व मिनट सबडायल जैसे फीचर्स मौजूद हैं।


Edited by:Hitesh

Latest News