Xiaomi इन प्रोडक्टस पर दे रही है 3 हजार तक की छूट, जानें डिटेल

  • Xiaomi इन प्रोडक्टस पर दे रही है 3 हजार तक की छूट, जानें डिटेल
You Are HereGadgets
Saturday, January 13, 2018-3:36 PM

जालंधर- चीनी कंपनी Xioami  ने यूजर्स को अपनी और अाकर्षित करने के लिए आज यानी 13 जनवरी से Mi होम न्यू ईयर बोनांजा सेल की शुरुआत की है। कंपनी इस दौरान स्मार्टफोन्स पर 3,000 रुपए तक का डिस्काउंट और एक्सेसरीज पर 500 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि ये सेल केवल ऑफलाइन है। ये शॉपिंग इवेंट 6 शहरों के 17 Mi होम पर 13 जनवरी 2018 से लेकर 21 जनवरी 2018 तक जारी रहेगा। अाइए जानते है इसके बारे में...

 

डिटेल्स 

इस सेल के दौरान Mi Mix 2 स्मार्टफोन 32,999 रुपए में, Mi A1 12,999 रुपए में, Mi Max 2 (4GB रैम+32GB स्टोरेज) 12,999 रुपए में और 64GB वैरियंट 14,999 रुपए में उपलब्ध होगा। वहीं Xiaomi Redmi Note 4 का प्रीमियम 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट10,999 रुपए में, Redmi 4 अब 8,499 रुपए में उपलब्ध होगा।

 

इसके अलावा Xiaomi Mi In-ear Headphones Pro HD 11,699 रुपए में, Mi VR Play 2 (1,099 रुपए) की कीमत में और Mi Bluetooth Basic 2 स्पीकर 1,699 रुपए में खरीदा जा सकता है। बता दें कि इच्छुक ग्राहक अपने नजदीकी Mi होम पर जाकर इन प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं।


 


Latest News