शाओमी Redmi Note 5 स्मार्टफोन के दो वेरियंट को मिला 3C सर्टिफिकेशन

  • शाओमी Redmi Note 5 स्मार्टफोन के दो वेरियंट को मिला 3C सर्टिफिकेशन
You Are HereGadgets
Sunday, January 28, 2018-1:04 PM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी Redmi Note 5 स्मार्टफोन के बारे में कई लीक और जानकारियां सामने आ चुकी है। जानकारी के अनुसार, भारत में इस स्मार्टफोन को फुल स्क्रीन डिजाइन के साथ लांच किया जा सकता है। वहीं, अब शाओमी के दो नए डिवाइस को 3C सर्टिफिकेशन मिला है, जो कि Redmi Note 5 का वेरियंट हो सकता है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, 3C सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर देखे गए दो नए डिवाइस मॉडल नंबर MET7S और MEE7S हैं। इसके साथ ही सर्टिफिकेशन डाटाबेस द्वारा मॉडल नंबर के बारे में भी बताया गया है। कहा जा रहा है कि Redmi 5 मॉडल नंबर MDT1 और MDE1 के साथ उपलब्ध है। जबकि Redmi 5 Plus MEE7 और शाओमी MET7 मॉडल नंबर के साथ नजर आया है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि Redmi लाइनअप में Redmi 5 या Redmi 5 Plus को 3c सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर दिखने वाले दो डिवाइस है।


 
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की डिस्प्ल हो सकती है। जजिसका रेजोल्यूशन 2160x 1080 पिक्सल है। साथ ही माना जा रहा है कि शाओमी Redmi Note 5 में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है, क्योंकि एक बेजल-लैस डिसप्ले के साथ एक फुल-स्क्रीन डिजाइन होगा।
 


Latest News