गूगल ने अाज क्रिसमिस के मौके पर तैयार किया नया डूडल

  • गूगल ने अाज क्रिसमिस के मौके पर तैयार किया नया डूडल
You Are HereGadgets
Monday, December 25, 2017-4:02 PM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अाज क्रिसमस का त्योहार और नए साल की खुशियां एंजॉय करने के लिए अाज नया डूडल बनाया है। यह महीना परिवार के साथ खुशियां मनाने और शानदार ट्रिप पर जाने का होता है। बता दें कि गूगल ने 19 दिसंबर को इसी त्योहारी सीजन पर इंटरेक्टिव डूडल्स की सीरीज पेश की थी। यह सीरीज 19 दिसंबर से 1 जनवरी 2018 तक जारी रहेगी।

 

इस डूडल में पेंगुइन परिवार को प्लानिंग करते देखा जा रहा है। क्रिसमस त्योहार पर गूगल ने दो पेगुंइन एक फिसलन-पैर वाले भाई-बहनों के जोड़े को पेश किया। अाज गूगल ने डूडल में 4 फोटो दी है जिसमें एक टूकेन और एक तोता शामिल है। पहली फोटो में पेंगुइन अपने रिश्तेदार के यहां पहुंच गए है। अब पूरी तैयारी के साथ क्रिसमस साथ मनाएंगे। 

 

दूसरी फोटो में जो कि पहले भी थी। पेंगुइन बक्सा देख रहा है। जिसमें सेलिब्रेशन का पिटारा है। वहीं तीसरी फोटो में दो तोते और दो पेंगुइन साथ में पार्टी करते नजर आ रहे है। शानदार डेकोरेशन किया है और ब्रेकफास्ट रखा हुआ है। वहीं अंतिम फोटो में तारीख बताई जा रही है। अब केवल 31 दिसंबर और 1 जनवरी वाला सरप्राइज बचा है। 
 


Latest News